Moga में पिकअप खाई में गिरी, 4 की मौत, कई घायल

Moga की पिकअप खाई में गिरी, 4 की मौत, कई घायल

कांगड़ा में चामुंडा मंदिर से लौटते समय सड़क हादसा....

93

कांगड़ा में गहरी खाई में गिरी पिकअप और राहत कार्य में जुटे लोग।Moga :- शुक्रवार सुबह 7:30 बजे मोगा से 29 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप (PB03Q9646) कांगड़ा के जदरंगल के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हुए।

घायलों में 15 बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय पुलिस और लोगों की मदद से सभी को टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया कि चार लोगों की मौत हो चुकी है, 13 की हालत गंभीर है और 10 अन्य को हल्की चोटें आई हैं।

हादसा चामुंडा-धर्मशाला सड़क पर इक्कू मोड़ के पास बैली होटल के पास हुआ। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिया है और घायलों का इलाज जारी है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group