गुरुग्राम में अवैध दफ्तरों पर चला बुलडोज़र - News On Radar India

गुरुग्राम में अवैध दफ्तरों पर चला बुलडोज़र

21 ऑफिस सील, 61 को नोटिस; DTP ने कहा- रिहायशी क्षेत्रों में नहीं बख्शेंगे….

174

गुरुग्राम प्रशासन ने रिहायशी इलाकों में चल रही अवैध कॉमर्शियल गतिविधियों पर बड़ा एक्शन लिया है। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग (DTP) की टीम ने शहर के अलग-अलग सेक्टरों और कॉलोनियों में छापा मारते हुए 21 ऑफिसों को सील कर दिया है, वहीं 61 प्रॉपर्टी मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

यह कार्रवाई गुरुग्राम के उन इलाकों में की गई, जहां पर मकानों को गलत तरीके से कमर्शियल उपयोग में लिया जा रहा था। इनमें ब्यूटी पार्लर, कोचिंग सेंटर, ऑफिस स्पेस और दुकानें शामिल थीं। विभाग ने साफ किया है कि इन गतिविधियों से न केवल इलाके का माहौल बिगड़ता है बल्कि ट्रैफिक, सिक्योरिटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी बुरा असर पड़ता है।

डीटीपी अमित कुमार ने बताया कि यह अभियान शिकायतों के आधार पर शुरू किया गया था, जिसमें यह पाया गया कि कई रिहायशी कॉलोनियों में बिना अनुमति के वाणिज्यिक गतिविधियां चल रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नियमों का उल्लंघन जारी रहा तो और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासन की इस कार्रवाई से कई प्रॉपर्टी मालिकों और किरायेदारों में हड़कंप मच गया है। कुछ लोगों ने विभाग से समय देने की अपील की है ताकि वे वैध अनुमति ले सकें या वैकल्पिक स्थान तलाश सकें।

वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि रिहायशी इलाकों में कॉमर्शियल गतिविधियों से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को दिक्कत होती है। इसके अलावा पार्किंग की समस्या और ट्रैफिक जाम भी एक आम परेशानी बन चुकी थी।

डीटीपी विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी और अगली छापेमारी में और ज्यादा सख्ती बरती जाएगी। जिन लोगों ने विभाग की चेतावनी को नजरअंदाज किया है, उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group