इंफ्लुएंसर दीपिका लूथरा को मिली हत्या की धमकी

इंफ्लुएंसर दीपिका लूथरा को हत्या की धमकी

तीन लाख फॉलोअर्स वाली दीपिका को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी मेहरों ने दी खौफनाक चेतावनी……

144

लुधियाना : सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सनसनी फैल गई है दीपिका के तीन लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह खासकर फैशन और मोटिवेशनल कंटेंट के लिए जानी जाती हैं लेकिन हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें आरोपी मेहरों उसे धमकी देते हुए नजर आ रहा है वीडियो में वह कहता है कि अगर उसने चुप नहीं किया तो उसकी डेडबॉडी भी नहीं मिलेगी

इस मामले ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया जब सामने आया कि यही मेहरों कमल भाभी मर्डर केस का भी मास्टरमाइंड है जो पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है और दीपिका को पुलिस प्रोटेक्शन भी मुहैया कराया गया है

दीपिका लूथरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि वह बहुत डरी हुई हैं लेकिन चुप नहीं बैठेंगी उन्होंने कहा कि वह इंसाफ की लड़ाई लड़ेंगी और सोशल मीडिया की ताकत को कभी झुकने नहीं देंगी दीपिका ने अपने फॉलोअर्स से संयम और समर्थन बनाए रखने की अपील की है

वहीं पुलिस की तरफ से बताया गया है कि मेहरों के खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी मामले की जांच साइबर सेल के माध्यम से की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी किस माध्यम से दी गई और किस कारण से दीपिका को टारगेट किया जा रहा है

इस घटना ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है खासकर महिला कंटेंट क्रिएटर्स को लेकर समाज में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group