धर्मशाला IPL मैच के दौरान हंगामा, गूंजे 'पाक मुर्दाबाद' के नारे..

धर्मशाला IPL मैच रूका, पाक मुर्दाबाद गूंजा

पठानकोट अटैक के बाद खुले इमरजेंसी गेट, दर्शकों में तनाव…..

162

चंडीगढ़ : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेले जा रहे आईपीएल मैच को उस समय बीच में रोकना पड़ा जब पठानकोट एयरबेस के पास संदिग्ध ड्रोन अटैक की खबर आई। जैसे ही यह जानकारी सुरक्षाबलों को मिली, स्टेडियम के अंदर मौजूद दर्शकों और अधिकारियों में हलचल मच गई। तुरंत सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट किया गया और स्टेडियम के सभी इमरजेंसी गेट खोल दिए गए।

आईपीएल का यह मुकाबला काफी रोमांचक मोड़ पर था, लेकिन देश की सुरक्षा को देखते हुए मैच को रोकना पड़ा। मैदान पर खिलाड़ियों को भी तुरंत डगआउट में भेजा गया और पब्लिक अनाउंसमेंट के जरिए दर्शकों को शांति बनाए रखने की अपील की गई। हालांकि माहौल में तनाव था, लेकिन किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी नहीं मची।

घटना के कुछ देर बाद ही दर्शकों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे स्टेडियम में गूंजने लगे। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति को संभालते हुए दर्शकों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया।

पठानकोट में हुए संदिग्ध ड्रोन हमले ने पूरे उत्तर भारत को अलर्ट मोड में ला दिया है। इसी के चलते हिमाचल पुलिस और स्टेडियम सुरक्षा कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए किसी भी अनहोनी से बचाव किया। स्टेडियम में मौजूद सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने मैच को स्थगित करने की पुष्टि कर दी है और कहा है कि आगे के निर्णय सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के आधार पर लिए जाएंगे।

धर्मशाला में पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच को इस तरह सुरक्षा कारणों से बीच में रोकना पड़ा है। लोग इस घटना को लेकर काफी व्यथित हैं, लेकिन देश की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए फैसले को सही ठहरा रहे हैं।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group