विश्व जाट महासभा ने हरियाणा और पंजाब के प्रधान किए नियुक्त - News On Radar India

विश्व जाट महासभा ने हरियाणा और पंजाब के प्रधान किए नियुक्त

युवाओं में बेरोजगारी दूर करने के लिए उचित कदम उठाए पंजाब सरकार: चौधरी वीरपाल सिंह जाट

379

चंडीगढ़:-पंजाब में फैली नशे की प्रवृति पर लगाम लगाने के लिए विश्व जाट महासभा पंजाब में नशामुक्ति कार्यशाला का आयोजन करेगी। ताकि पंजाब में युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा सके। यह बात विश्व जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरपाल सिंह जाट ने कही।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार को बेरोजगारी दूर करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। ताकि युवा इमीग्रेशन संचालकों के बहकावे में न आकर पंजाब में ही रोजगार कर सकें। उन्होंने भारत सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस तरह अमेरिका भारतीय नागरिकों को बेड़ियों में जकद भारत वापिस भेजा जा रहा है, यह एक निंदनीय कदम है। जिसकी केंद्र सरकार ने अभी तक कोई भी टिप्पणी नही की। भारत के युवा अवैध तरीके से अमेरिका गए, अगर इंडिया में ही उन्हें रोजगार मुहैया होता तो भी अमेरिका जाते ही क्यों। यह सरकार सिर्फ और सिर्फ धर्मिक उन्माद की तरफ विशेष रुचि ले रही है। इस सरकार को भारत आपसी प्यार मोहब्बत, सौहार्दता से कुछ लेना देना नही। धर्म के नाम पर ओछी राजनीति की जा रही है।

चौधरी वीरपाल सिंह जाट ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार किसानों की हितैषी नही है।आज तक केंद्र सरकार ने किसानों की मांगों के ऊपर गौर तक नही किया। जो वार्ता किसानों के साथ की जा रही है, वो दिखावा मात्र है। भगवंत मान की आप की सरकार पंजाब में काबिज है, उन्हें युवा वर्ग की तरफ विशेष ध्यान देना होगा।

विश्व जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरपाल सिंह जाट ने इस मौके पंजाब और हरियाणा के प्रधान नियुक्त किए। जिन्हें इस मौके उन्होंने नियुक्ति पत्र भी सौंपे। पंजाब प्रधान के लिए यहाँ दर्शन सिंह सरा और हरियाणा प्रधान पद के लिए बलजीत सिंह को नियुक्त किया गया।     (रोशन लाल शर्मा की रिपोर्ट)

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group