यमुनानगर में नवजात को कट्टे में बांधकर नदी में फेंका - News On Radar India

यमुनानगर में नवजात को कट्टे में बांधकर नदी में फेंका

कुत्ते मंडरा रहे थे...........

बच्चों ने शव देखा, पुलिस ने कब्जे में लिया, क्षेत्र में मचा हड़कंप…….

209

यमुनानगर :- यमुनानगर के साढौरा कस्बे में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नवजात को एक कट्टे में बांधकर नदी में फेंका गया था। कुत्ते शव के पास मंडरा रहे थे, तब खेल रहे बच्चों ने कट्टे को खोला और उसमें नवजात का शव

यमुनानगर में नवजात को कट्टे में बांधकर नदी में फेंका, कुत्ते मंडरा रहे थे

पाया। बच्चों ने शव को कुत्तों से बचाने के लिए उसे नदी की मिट्टी में दबा दिया। बाद में शव को निकालकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है और कयास लगाए जा रहे हैं कि यह किसी युवती द्वारा लोकलाज के डर से किया गया अपराध हो सकता है।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group