एरिया 51: धरती की सबसे रहस्यमयी और खुफिया जगह, जहां एंट्री है बैन! - News On Radar India

एरिया 51: धरती की सबसे रहस्यमयी और खुफिया जगह, जहां एंट्री है बैन!

एलियंस से जुड़े दावे और न्यूक्लियर टेस्ट की अफवाहें, जानें एरिया 51 की पूरी सच्चाई...

261

अमेरिका : धरती पर कई रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है, लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जो पूरी दुनिया में अपनी गुप्तता और रहस्य के लिए प्रसिद्ध हैं। इनमें से एक ऐसी जगह है एरिया 51, जो अमेरिका के नेवादा राज्य में स्थित है। यह स्थान आज भी दुनिया की सबसे खुफिया जगह मानी जाती है, जहां आम लोगों की एंट्री पर प्रतिबंध है और सरकारी सुरक्षा की इतनी सख्त व्यवस्था है कि कोई भी इसे बिना अनुमति के नहीं देख सकता।

एरिया 51 के बारे में कई अफवाहें और दावे किए जाते हैं। सबसे प्रमुख दावा यह है कि इस स्थान पर एलियंस और उड़नतश्तरियों (UFOs) से जुड़े कई गुप्त अनुसंधान होते हैं। कुछ लोग तो यह भी मानते हैं कि यहां अमेरिका द्वारा न्यूक्लियर टेस्ट किए जाते हैं। हालांकि, अमेरिकी सरकार इन दावों का कभी भी खुलकर जवाब नहीं देती और इस जगह की सच्चाई से पर्दा उठाने की कोशिश नहीं करती।

इसकी सुरक्षा इतनी कड़ी है कि यहां तक कि साल 2019 में जब कुछ लोग इसे लेकर पार्टी करने पहुंचे थे, तो उन्हें अमेरिकी सेना द्वारा वहां से खदेड़ दिया गया था। एरिया 51 के बारे में लीक हुए दस्तावेजों से पता चला कि इसका क्षेत्रफल पहले से बढ़ाया गया है, और इसकी बाउंड्री अब और भी विस्तृत हो गई है।

इस जगह को लेकर सबसे दिलचस्प दावा यह है कि यहां दूसरे ग्रह के जीवों से जुड़ी रिसर्च होती है। एडवोकेट बॉब लैजर जैसे जानकारों ने कई बार कहा है कि यहां पर गुप्त तरीके से एलियंस से जुड़ी तकनीकों और विज्ञान पर काम हो रहा है। हालांकि, इसकी कोई सच्चाई सामने नहीं आई है। इसके बावजूद, एरिया 51 आज भी दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगह बनी हुई है, जिसके बारे में जानने के लिए लोग हमेशा उत्सुक रहते हैं।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group