बिग बॉस 18: फराह खान ने करण वीर मेहरा की तुलना सिद्धार्थ शुक्ला से की, कहा...... - News On Radar India

बिग बॉस 18: फराह खान ने करण वीर मेहरा की तुलना सिद्धार्थ शुक्ला से की, कहा……

......'हर कोई उन्हें टारगेट कर रहा है'

197

नई दिल्ली : रियालिटी शो बिग बॉस 18 में इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में फराह खान होस्ट के तौर पर नजर आएंगी। इस एपिसोड में फराह ने प्रतियोगियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि करण वीर मेहरा को सभी प्रतियोगी बिना वजह टारगेट कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह वही स्थिति है, जो बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ थी, जब उन्हें भी हर मामले में दोषी ठहराया जाता था।

कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें फराह खान ने प्रतियोगियों से कहा, “मामला चाहे जैसा भी हो, हर कोई करण वीर मेहरा को ही दोषी मान लेता है। यह पहले भी हो चुका है, बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला को भी ऐसे ही टारगेट किया जाता था।”

सिद्धार्थ शुक्ला, जो बिग बॉस 13 के विजेता थे, उनके निधन के बाद से उनके फैंस की यादें अब भी ताजगी से बनी हुई हैं। फराह की तुलना से करण वीर मेहरा के फैंस को उम्मीद है कि वह भी इस सीजन के विजेता बन सकते हैं। इस बार, करण के साथ-साथ विवियन डिसेना को भी संभावित विजेता के तौर पर देखा जा रहा है, जो वर्तमान में अच्छे तरीके से गेम खेल रहे हैं।

इसके अलावा, फराह ने प्रतियोगी रजत दलाल को भी चेतावनी दी कि यदि उन्होंने घर में किसी से फिजिकल फाइट की, तो उन्हें शो से बाहर कर दिया जाएगा। लेकिन रजत पर फराह की चेतावनी का कोई असर नहीं दिखा।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group