पंजाब के लोगों के लिए जरूरी सूचना जल्द कराएं E-KYC, नहीं तो होगा नुकसान - News On Radar India

पंजाब के लोगों के लिए जरूरी सूचना जल्द कराएं E-KYC, नहीं तो होगा नुकसान

361

पंजाब डेस्क: भारत सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों के लिए E-KYC करवाना अनिवार्य कर दिया है। यदि समय रहते E-KYC नहीं कराया गया, तो संबंधित व्यक्ति का नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा और सरकारी राशन प्राप्त करना बंद हो जाएगा।


फूड एंड सिविल सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर आकाश भाटिया ने बताया कि सभी राशन कार्ड धारक अपने परिवार के उन सदस्यों के लिए, जिनके नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़े हैं, जल्द से जल्द E-KYC करवाएं। यह प्रक्रिया नजदीकी डिपो होल्डर के पास जाकर पूरी की जा सकती है। अगर कोई व्यक्ति पंजाब से बाहर काम करता है, तो वह अपने क्षेत्र के नजदीकी डिपो होल्डर के पास जाकर E-KYC करवा सकता है।
इंस्पेक्टर भाटिया ने बताया कि जिन बुजुर्गों और बच्चों का अंगूठा मशीन में नहीं लगता, वे अपने नजदीकी सुविधा केंद्र पर जाकर आधार कार्ड अपडेट करवाएं और E-KYC की प्रक्रिया पूरी करें। E-KYC न कराने पर राशन कार्ड से नाम हटा दिया जाएगा और राशन मिलना बंद हो जाएगा।

इस दौरान डिपो होल्डर प्रदीप खोसला, सुधीर देवगन, सुधीर कपाई, और रविंदर मिंटा उपस्थित रहे।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group