बंगाली फिल्म निर्माता अरिंदम सिल पर यौन शोषण के आरोप, डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने किया निलंबित - News On Radar India

बंगाली फिल्म निर्माता अरिंदम सिल पर यौन शोषण के आरोप, डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने किया निलंबित

210

बंगाली फिल्म निर्माता अरिंदम सिल पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं। एक अभिनेत्री की शिकायत के बाद निर्माता को डायरेक्टर्स एसोसिएशन ऑफ ईस्टर्न इंडिया (डीएईआई) ने निलंबित कर दिया है। अरिंदम सिल बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का पहला प्रमुख नाम हैं, जिनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कार्रवाई की गई है। इससे पहले, मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियों ने प्रसिद्ध निर्माताओं और अभिनेताओं पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ‘#मीटू’ अभियान ने दक्षिण भारतीय सिनेमा को हिला दिया था, और अब इसका असर बंगाली सिनेमा पर भी देखने को मिला है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group