Call Me Bae’ में Ananya Panday ने Kiara Advani के वायरल वेडिंग मोमेंट की रीक्रिएट की, फैंस ने किया ट्रोल - News On Radar India

Call Me Bae’ में Ananya Panday ने Kiara Advani के वायरल वेडिंग मोमेंट की रीक्रिएट की, फैंस ने किया ट्रोल

381

Ananya Panday की पहली वेब सीरीज ‘Call Me Bae’ रिलीज हो गई है, जिसमें वह एक जेन-ज़ी रईसजादी का किरदार निभा रही हैं। जैसे ही यह सीरीज ओटीटी पर लॉन्च हुई, एक विशेष सीन ने सबका ध्यान खींच लिया। सीरीज में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का वायरल वेडिंग मोमेंट रीक्रिएट किया गया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी अनन्या पांडे की पहली वेब सीरीज ‘Call Me Bae’ रिलीज हो गई है। मिले-जुले रिव्यू के साथ अनन्या अपनी सीरीज को लेकर चर्चा में हैं, और इसका एक प्रमुख कारण है कि उन्होंने कियारा आडवाणी का वायरल वेडिंग मोमेंट रीक्रिएट किया है।

कियारा आडवाणी ने पिछले साल फरवरी में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी की थी। उनकी ब्राइडल एंट्री से लेकर मंडप पर हाथ जोड़ते हुए पोज देने तक, इस वेडिंग मोमेंट ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं और इसके कई रील्स भी बने थे। अब, अनन्या ने इस मोमेंट को अपनी वेब सीरीज में रीक्रिएट किया है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group