केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने धनेटा, ग्वाल पत्थर एवं झ्लाण गांवों में चुनाव जन सभाएं की - News On Radar India

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने धनेटा, ग्वाल पत्थर एवं झ्लाण गांवों में चुनाव जन सभाएं की

582

ग्वाल पत्थर/साई ( हि.प्र.) : अपने चुनावी अभियान को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा वृहस्पति वार  अपने लोकसभा क्षेत्र धनेटा, ग्वाल पत्थर एवं में सभाएं की और गांवों में जाकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए अनुराग ठाकुर ने आने वाली तीसरी टर्म की योजनाओं का खाका भी खींचा |

इलाके के लोकप्रिय नेता एवं क्षेत्र के भूतपूर्व विधायक  विजयअग्निहोत्री ने भी पिछली भाजपा सरकार के कार्यों का लेखा-जोखा दिया। उन्होंंने कांग्रेस की सरकार द्वारा लोकल कार्यों को रोक दिए जाने पर प्रकाश डाला और विरोध किया |

ग्वाल पत्थर (साई) में गणमान्य नागरिकों कुलवंत सिंह, सेंवन कुमार शम्मी उप प्रधान पंचायत हथोल,उप प्रधान पंचायत ग्वाल पत्थर विपिन शर्मा,अजमेल वर्मा, महासचिव भाजपा मंडल नादौन, मनजीत सिंह युवा मोर्चा, पूर्व प्रधान पंचायत (ग्वाल पत्थर) ने भाग लिया |

झलान में श्रीमती अमीता ठाकुर,उप प्रधान अश्वनी वर्मा पंचायत झलाण, सचिव अनुसूचित मोर्चा भाजपा नादौन सरदार प्रकाश चांदला,वूथ प्रभारी झलाण व वदारन और ग्राम केन्द्र अध्यक्ष, विनोद कुमार शर्मा और रविंद्र सिंह ठाकुर क्रमश प्रधान व सदस्य कृषि सहकारी समिति, झलाण ने भाग लिया |

 

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group