भगवान परशुराम जन्म महोत्सव के अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा चण्डीगढ़ द्वारा 5 दिवसीय विशेष आयोजन
चंडीगढ़: श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ की करिकारिणी बैठक प्रधान यशपाल तिवारी की अध्यक्षता में हुई जिसमें अक्षय तृतीया के दिन शुक्रवार दिनांक 10 मई भगवान परशुराम जन्म महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। कार्यक्रम की रूपरेखा भी सर्वसम्मति से निर्धारित की गयी जिसके अंतर्गत दिनांक 5 मई 2024 दिन रविवार को भगवान परशुराम भवन सैक्टर 37 सी चंडीगढ़ से प्रारंभ होकर सैक्टर 37 के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस भगवान परशुराम भवन में पहुंचेगी। कलश यात्रा शाम को 4 बजे से चलेगी और 7.00 बजे वापस पहुंचेगी। 6 मई से लेकर 9 मई तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा श्री राम कथा भजन कीर्तन सहित कही जायेगी। 8 मई को गणेशादि देव पूजन और सामूहिक यज्ञ किया जायेगा। तदोपरांत भोजन भंडारा वितरित किया जायेगा। 9 मई को श्री सुंदर कांड जी का पाठ और भजन कीर्तन होगा तथा भोजन भंडारा लगाया जायेगा।
10 मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दिन पूजा स्थल पर वार्षिक मूर्ति पूजापाठ और भगवान परशुराम जी की भव्य मूर्ति की स्थापना भवन के मुख्य द्वार पर विधिवत रूप से की जायेगी। 10 मई दिन शुक्रवार को दोपहर साढ़े बारह बजे श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ की जन साधारण बैठक भी की जायेगी। यह जानकारी देते हुए सभा के प्रधान श्री यशपाल तिवारी ने सभी श्रधालु भक्तों एवं प्रभु प्रेमियों को सारे कार्यक्रमों में सपरिवार सम्मिलित होने का आग्रह किया। श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ की करिकारिणी बैठक प्रधान श्री यशपाल तिवारी की अध्यक्षता में हुई जिसमें अक्षय त्रतिया के दिन शुक्रवार दिनांक 10 मई भगवान परशुराम जन्म महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। कार्यक्रम की रूपरेखा भी सर्वसम्मति से निर्धारित की गयी जिसके अंतर्गत दिनांक 5 मई 2024 दिन रविवार को भगवान परशुराम भवन सैक्टर 37 सी चंडीगढ़ से प्रारंभ होकर |
Comments are closed.