चंडीगढ़ के 95 शराब ठेकों की नीलामी आज, एक अप्रैल से होगा आवंटन, धनास के ठेके पर सबकी निगाहें - News On Radar India

चंडीगढ़ के 95 शराब ठेकों की नीलामी आज, एक अप्रैल से होगा आवंटन, धनास के ठेके पर सबकी निगाहें

275

चंडीगढ़ प्रशासन का आबकारी विभाग बुधवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए शहर के 95 ठेकों की नीलामी करेगा। यह नीलामी सेक्टर-24 स्थित पार्क व्यू होटल में रखी गई है। डीसी विनय प्रताप सिंह की देखरेख में बुधवार को सभी ठेकों की वित्तीय बोलियां खोली जाएंगी और अलग-अलग ठेकों में सबसे ज्यादा बोली लगाने वालों को एक साल के लिए ठेका आवंटित किया जाएगा।

नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए मंगलवार दोपहर दो बजे तक ऑनलाइन बोली लगाई गई। अब नीलामी बुधवार सुबह 10 बजे शुरू होगी और शराब के सभी 95 ठेकों की वित्तीय बोलियां खोली जाएंगी. हालांकि इस बार ठेकों का आरक्षित मूल्य अधिक होने के कारण ठेकेदारों ने कई ठेकों के लिए बोली नहीं लगाई है.

बता दें कि पिछली बार धनास के ठेके की नीलामी सबसे ज्यादा 12.78 करोड़ रुपये में हुई थी, जबकि इस ठेके का आरक्षित मूल्य 10.39 करोड़ रुपये था. इस साल की शुरुआत में यह ठेका 11.55 करोड़ रुपए में बिका था। इस बार भी उम्मीद है कि सबसे महंगा ठेका धनास को ही बेचा जाएगा। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार के बाद फिर से शेष ठेकों की नीलामी की जाएगी।

नर्सिंग होम की साइट के लिए नीलामी आज

संपदा कार्यालय बुधवार को फ्रीहोल्ड पर चार नर्सिंग होम साइटों की ई-नीलामी भी करेगा। नीलामी में भाग लेने की प्रक्रिया मध्य फरवरी से चल रही थी और बोली लगाने की प्रक्रिया 13 मार्च को शुरू हुई। चारों नर्सिंग होम साइट सेक्टर-33सी में हैं, जिनका क्षेत्रफल 744.44 वर्ग गज है। नीलामी स्थल का आरक्षित मूल्य 18.25 करोड़ रुपये रखा गया है। नीलामी में भाग लेने के लिए सभी को करीब 36.51 लाख रुपये की बयाना राशि जमा करनी होगी, जो सबसे अधिक बोली लगाएगा उसे साइट बेच दी जाएगी।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group