ऋषभ पंत नहीं तो क्या, डीसी को मिला नया बहादुर, बाबर की टीम को छक्के से छुटकारा, तूफानी शतक से तोड़ा उनका रिकॉर्ड
रिले रूसो ने पीएसएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया मुल्तान सुल्तांस के लिए रूसो ने महज 41 गेंदों में शतक जड़ा
नयी दिल्ली। आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होगी। सर्जरी के बाद रिकवर कर रहे ऋषभ पंत इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए नहीं खेलेंगे। हालांकि दिल्ली को पंत जैसे पावर हिटर की कमी नहीं खलेगी। क्योंकि दिल्ली को एक और डेयरडेविल मिल गया है, जो पंत की तरह पावर हिटिंग करता है और पाकिस्तान सुपर लीग में गेंदबाजों की गिनती की जाने वाली ताकत बन गई है। इस खिलाड़ी का नाम रिले रूसो है। रिले ने एक दिन पहले पाकिस्तान सुपर लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया है। रिले ने महज 41 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है। रिले को आईपीएल 2023 के लिए दिसंबर में हुई नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 4.6 करोड़ में खरीदा था।
रिले रूसो पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तांस के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्मी के खिलाफ 41 गेंदों में तूफानी शतक लगाया। इससे पहले रूसो के नाम पाकिस्तान सुपर लीग में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड था। उन्होंने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 2020 में 43 गेंदों में शतक जड़ा था। रुसो की 51 गेंदों में 121 रनों की पारी की बदौलत मुल्तान सुल्तांस ने 243 रनों के लक्ष्य को 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. टी20 इतिहास के दूसरे सबसे बड़े स्कोर का पीछा करते हुए मुल्तान सुल्तांस ने जीत हासिल की। इस जीत के साथ मुल्तान सुल्तांस ने पीएसएल 2023 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।
नाम: रिले रोसौव
खेल: एचबीएल पीएसएल में सबसे तेज शतक लगानारिकॉर्ड धारक रोसौव#SabsitarayHumaray एल #एचबीएलपीएसएल8 एल #PZvMS @Rileerr pic.twitter.com/JJtHoomWt3
— PakistanSuperLeague (@thePSLt20) मार्च 10, 2023
Comments are closed.