पंजाब बजट: 1,987 करोड़ रुपये से हर गांव में पहुंचेगा शुद्ध पानी, 10 हजार ग्रामीण घर निर्माण - News On Radar India
News around you

पंजाब बजट: 1,987 करोड़ रुपये से हर गांव में पहुंचेगा शुद्ध पानी, 10 हजार ग्रामीण घर निर्माण

277

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने जलापूर्ति और स्वच्छता क्षेत्र के लिए प्राथमिकता के तहत 1,987 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने राज्य के हर गांव में शुद्ध पानी पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई है। 

वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 10 हजार घरों का निर्माण किया जाएगा. सरकार ने बजट में 150 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने भूजल से सतह आधारित जलापूर्ति की नीति अपनाई है. भारी धातुओं और आर्सेनिक की मौजूदगी के कारण खराब पानी की गुणवत्ता और पानी की कमी वाले क्षेत्र प्राथमिकता सूची में हैं। 11,859 गांवों, 146 ब्लॉकों और 20 जिलों में 100% संतृप्ति सुनिश्चित की गई है और 170 सीमावर्ती गांवों में 20,471 घरों को आर्सेनिक हटाने के लिए घरेलू प्यूरिफायर प्रदान किए गए हैं।

जल आपूर्ति एवं स्वच्छता कार्यों एवं परियोजनाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1,987 करोड़ रुपये                       (पंजाब विधान सभा, – फोटो : अमर उजाला )

का आवंटन प्रस्तावित है। यह वित्त वर्ष 2022-23 (संशोधित अनुमान) से 27% अधिक है।

कौन सा प्लान कितना बजट: 

  • स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण): 400 करोड़ रुपये
  • जल जीवन मिशन: 200 करोड़ रुपये
  • जलापूर्ति अधोसंरचना का अनुरक्षण एवं मरम्मत : 20 करोड़ रुपये
  • मोहाली में जल भवन का निर्माण: 40 करोड़ रुपये

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group