खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल ने तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया जवाब, कहा- 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाना... - News On Radar India
News around you

खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल ने तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया जवाब, कहा- 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाना…

207
नयी दिल्ली: पिछले दिनों टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वजह उनका अजीब नहीं बल्कि उनका खराब प्रदर्शन था। मौजूदा समय में अगर फ्लॉप बल्लेबाजों की गिनती की जाए तो केएल राहुल का नाम सबसे ऊपर आता है। वह पिछले कुछ समय से तीनों प्रारूपों में फ्लॉप रहे हैं। उन्होंने अपने स्ट्राइक रेट को लेकर बड़ा बयान दिया है।

आईपीएल टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 8 मार्च को अपनी नई जर्सी लॉन्च की। इस मौके पर केएल राहुल ने कुछ सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि स्ट्राइक रेट जैसी चीजें अब पुरानी हो गई हैं. यह सिर्फ परिस्थितियों पर निर्भर करता है। अगर आप 140 का पीछा कर रहे हैं तो आपको 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने की जरूरत नहीं है।

चौके लगाकर चिढ़ा रहे थे पाकिस्तानी बल्लेबाज, अगली ही गेंद पर वेंकटेश प्रसाद ने निकाली हवा, हो गए पानी-पानी

खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल
केएल राहुल इन दिनों बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने शर्मनाक प्रदर्शन किया था। अभी वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का हिस्सा हैं। उन्हें 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में जगह दी गई थी लेकिन वह भरोसे पर खरे नहीं उतर सके। यही वजह रही कि तीसरे और चौथे टेस्ट में उन्हें टीम में नहीं रखा गया। साल 2021 से उनका स्ट्राइक रेट 130 से नीचे हो गया है।

क्रिकेट का मतलब नहीं पता था, पड़ोसी ने मिलवाया, गुजरात के इस बल्लेबाज ने बनाया कमाल का रिकॉर्ड

आईपीएल में लखनऊ की कमान संभालेंगे
केएल राहुल आईपीएल में लखनऊ सुपर की कप्तानी करेंगे। उन्होंने अपनी कप्तानी में पिछले साल लखनऊ को प्लेऑफ तक पहुंचाया था। उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी भी की। इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के बाद उनकी फॉर्म काफी खराब हो गई है.

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group