कप्तान रोहित शर्मा के नाम हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, 71 साल बाद भारतीय सरजमीं पर हुआ ये कारनामा

भारत की हार हुई: इंदौर टेस्ट महज तीन दिन में खत्म हुआ और दोनों टीमों ने मिलकर कुल 1135 गेंदें खेलीं। इसी के साथ यह घर में भारत के लिए अब तक का सबसे छोटा टेस्ट बन गया, जिसमें टीम इंडिया को हार मिली। अब भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे कम गेंदों में टेस्ट मैच हारने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो गया है. 71 साल पहले कानपुर में 1951/52 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 1459 गेंदें खेली थीं, तब भारत को इंग्लैंड ने 8 विकेट से हराया था।
घर में सबसे छोटा टेस्ट मैच, जिसमें भारत को हार मिली: 1135 गेंदें – ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत – इंदौर (2022/23)
1459 गेंदें – इंग्लैंड बनाम भारत – कानपुर (1951/52)
1474 गेंदें – वेस्टइंडीज बनाम भारत – कोलकाता (1983/84)
1476 गेंदें – ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत – मुंबई (2000/01)
दस साल में तीसरी हार: पिछले एक दशक में टीम इंडिया की यह तीसरी हार है। इससे पहले साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया ने पुणे में भारत को 333 रन से हराया था। वहीं, साल 2021 में जो रूट की अगुवाई में इंग्लैंड की टीम ने 227 रन से जीत दर्ज की थी। पिछले 10 साल में भारत ने घर में 45 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 36 मैच जीते हैं। वहीं, तीन को हार का सामना करना पड़ा है और 6 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं।
चौथे टेस्ट में जीत जरूरी है: इंदौर में मिली हार से भारतीय टीम की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. अब डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को अहमदाबाद में होने वाला टेस्ट हर हाल में जीतना होगा. अगर टीम इंडिया चौथा टेस्ट हार जाती है तो उसे न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के नतीजों का इंतजार करना होगा.
Comments are closed.