एसएफ में भारत को दिए घाव..कंगारू बने चैंपियन...डब्ल्यूपीएल के सबसे अमीर विदेशी 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बनीं - News On Radar India
News around you

एसएफ में भारत को दिए घाव..कंगारू बने चैंपियन…डब्ल्यूपीएल के सबसे अमीर विदेशी ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनीं

297

नयी दिल्ली। महिला टी20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup 2023) के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका (Australia Women vs South Africa Women) को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने इतिहास रच दिया है. यह सातवीं बार है जब कंगारू टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। साल 2022 में इस टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था.

खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 19 रन से हराया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम छह विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी। मैच में 74 रन बनाने वाली ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी प्लेयर ऑफ द मैच बनीं।

इंदौर टेस्ट में भारत को जीत दिलाएगा जादूगर! रोहित प्लेइंग-11 में शामिल… अब कंगारुओं की खैर नहीं

IND vs AUS: तीसरे टेस्ट में अश्विन निकालेंगे कंगारू का तेल…इंदौर से है खास कनेक्शन…जानते हैं क्या?

वहीं, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब उस खिलाड़ी को दिया गया, जो भारत की महिला प्रीमियर लीग की सबसे अमीर विदेशी खिलाड़ी बन गई है। एशले गार्डन ने इस महिला टी-20 विश्व कप में खेले गए छह मैचों में कुल 10 विकेट लिए। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए गार्डनर ने सेमीफाइनल में भारत के बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था. गार्डनर ने दो विकेट लेने के साथ ही 18 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली।

गार्डनर को डब्ल्यूपीएल की फ्रेंचाइजी गुजरात जायंट्स ने खरीदा है। वह ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक ऑलराउंडर के रूप में खेलती हैं। यही वजह है कि महिला प्रीमियर लीग की नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजी में एश्ले गार्डनर को खरीदने की होड़ लग गई थी. उन्हें गुजरात जायंट्स ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा। गार्डन आईपीएल के दूसरे सबसे अमीर खिलाड़ी हैं।

सबसे ज्यादा पैसा भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर बरसा। मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा। हाल ही में गार्डनर को गुजरात जायंट्स ने अपनी टीम का कप्तान भी नियुक्त किया है।

 

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group