सुनील गावस्कर ने कमेंट करते हुए कुछ ऐसा कहा, फैंस भड़के: पैनल से निकालने की मांग की - News On Radar India

सुनील गावस्कर ने कमेंट करते हुए कुछ ऐसा कहा, फैंस भड़के: पैनल से निकालने की मांग की

गावस्कर ने क्रिकेटर की पत्नी पर किया था कमेंट; लोग उन्हें कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग करने लगे।

320

नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर सुनील गावस्कर के नाम कई शानदार रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए असाधारण प्रदर्शन किया है।

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कॉमेंट्री में भी हाथ आजमाया , अक्सर कई मैचों में कॉमेंट्री की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार अपनी कमेंट्री के दौरान उन्होंने एक बड़ी गलती कर दी थी. दरअसल, उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिकेटर की पत्नी पर कमेंट किया था, जिसके बाद उन्हें कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग उठने लगी थी।

दरअसल, साल 2022 के आईपीएल में 20 मई को राजस्थान और चेन्नई के बीच मैच खेला जा रहा था। इस दौरान सुनील गावस्कर इंग्लिश कमेंट्री पैनल का भी हिस्सा थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम लड़खड़ा गई और जिम्मेदारी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर पर आ गई। जब हेटमायर बल्लेबाजी करने आए तो गावस्कर ने कहा, “शिमरोन हेटमायर की पत्नी ने डिलीवरी कर दी है.. क्या हेटमेयर अब राजस्थान के लिए डिलीवरी कर पाएंगे।”

जब जेल जाने वाले थे युवराज सिंह, एक घंटे में मिली जमानत, मांगनी पड़ी माफी, जानिए क्या था पूरा मामला

क्यों भड़के फैन्स?
दरअसल, इस मैच से 3-4 दिन पहले शिमरोन हेटमायर की पत्नी ने अपने बच्चे को जन्म दिया था। इसी वजह से गावस्कर ने कमेंट करते समय डिलीवर शब्द का इस्तेमाल किया।

उन्हें कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग की जा रही थी: इस व्यक्तिगत टिप्पणी के बाद सुनील गावस्कर को कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग उठने लगी. उनके इस कमेंट से फैंस काफी नाराज नजर आ रहे थे. सोशल मीडिया पर लाखों लोग उन्हें कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग कर रहे थे।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group