Mohali News : हॉस्टल में छात्रों पर तलवार-रॉड से हमला, एक छात्र की दो उंगलियां कटी, दो बुरी तरह जख्मी - News On Radar India

Mohali News : हॉस्टल में छात्रों पर तलवार-रॉड से हमला, एक छात्र की दो उंगलियां कटी, दो बुरी तरह जख्मी

291

मोहाली के खूनी माजरा पॉलिटेक्निक कॉलेज में कुछ छात्रों ने बाहरी युवकों के साथ मिलकर कॉलेज हॉस्टल में रहने वाले छात्रों पर तलवारों और रॉड से हमला कर दिया. इस हमले में एक छात्र शिवम कुमार के बाएं हाथ की दो उंगलियां कट गईं. इसके साथ ही दो अन्य छात्र राजकुमार और सिद्धार्थ भी बुरी तरह घायल हो गए। शिवम कुमार को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। शिवम कुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खरड़ सिटी पुलिस ने योगेश राणा, मनवीर और सतवीर को गिरफ्तार किया, जिन्हें शुक्रवार को खरड़ कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने तीनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम पांच बजे शिवम कुमार अपने दोस्तों के साथ हॉस्टल के बाहर मैदान में क्रिकेट खेल रहा था. इसी बीच उसी कॉलेज में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा योगेश राणा अपने कुछ बाहर के दोस्तों के साथ मैदान में आ गया. शिवम व उसके साथियों ने बाहरी लोगों पर आपत्ति जताते हुए योगेश राणा से कहा कि पांच बजे के बाद बाहरी लोगों को छात्रावास परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाता. इस बात पर योगेश राणा भड़क गए और शिवम के दोस्त राजकुमार को थप्पड़ मार दिया और साथियों के साथ निकल गए। शिवम और उसके साथियों ने इस घटना की शिकायत हॉस्टल वार्डन से की लेकिन वार्डन ने कोई कार्रवाई नहीं की.

इसके बाद रात आठ बजे योगेश राणा, मनवीर व सतवीर 25-30 अज्ञात युवकों को लेकर हॉस्टल आ गए। इन सभी के पास तलवारें, रॉड और अन्य घातक हथियार थे। हॉस्टल में घुसते ही उन्होंने शिवम और उसके साथियों पर तलवारों और रॉड से हमला कर दिया. योगेश राणा ने शिवम कुमार पर कृपाण से हमला किया।

तलवार के वार से बचने के लिए शिवम ने अपना बायां हाथ आगे कर दिया। तलवार का वार उनके बाएं हाथ की उंगलियों में लगा, जिससे शिवम कुमार की छोटी उंगली पूरी तरह से कट गई, जबकि बगल की उंगली आधी कट गई। योगेश राणा इन सभी को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घायल शिवम कुमार, राजकुमार व सिद्धार्थ को हॉस्टल में रहने वाले दोस्तों ने खरड़ के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां शिवम कुमार की हालत बिगड़ने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया.

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group