IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव को मिली लाइफलाइन! दिल्ली टेस्ट में धाकड़ बल्लेबाज की नहीं होगी वापसी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा। टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज दूसरे टेस्ट में भी नहीं लौटेंगे
नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा की टीम इंडिया ने नागपुर में पहला टेस्ट सिर्फ 3 दिन में जीता था. दूसरा टेस्ट 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा। इस मैच से पहले स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की फिटनेस को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। अय्यर का दिल्ली टेस्ट में खेलना मुश्किल हो रहा है।
श्रेयस को पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के दौरान पीठ में चोट लगी थी। इस वजह से वे नागपुर टेस्ट नहीं खेल सके थे. वह इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। अब उनकी चोट के बारे में पता चला है कि वह मैच फिट नहीं हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन उन्हें सीधे टेस्ट मैच में उतारने का जोखिम नहीं उठाना चाहता.
अय्यर को मैच फिटनेस हासिल करनी होगी: न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रेयस अय्यर इस वक्त बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपना रिहैब करवा रहे हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए बीसीसीआई द्वारा तय मापदंड के मुताबिक अय्यर को टीम इंडिया में वापसी से पहले अपनी मैच फिटनेस साबित करने के लिए एक घरेलू मैच खेलना होगा.
जिस तरह रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम में वापसी से पहले रणजी ट्रॉफी मैच खेला था, श्रेयस अय्यर को सीधे टेस्ट मैच में नहीं उतारा जा सकता है। क्योंकि उसे एक दिन में 90 ओवर फील्डिंग करनी होगी और जरूरत पड़ने पर ज्यादा देर तक बल्लेबाजी भी करनी पड़ सकती है।
8 साल टीम इंडिया से दूर रहे, 3 वर्ल्ड कप नहीं खेल सके, ब्रेट ली के फैन एक झटके में बन गए करोड़पति
यूपी वॉरियर्स फुल स्क्वॉड: यूपी के पास है परफेक्ट टीम! सस्ते बल्लेबाज मिले… कप्तानी के ढेर सारे विकल्प भी
श्रेयस अय्यर को 1 से 5 मार्च तक रणजी चैंपियन मध्य प्रदेश और शेष भारत के बीच होने वाले ईरानी कप मैच में खेलने के लिए कहा जा सकता है। अगर अय्यर नहीं खेलते हैं तो सूर्यकुमार यादव को एक और मौका मिल सकता है। सूर्यकुमार ने नागपुर टेस्ट में पदार्पण किया था। लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके।
Comments are closed.