टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज की बीसीसीआई ने छुट्टी कर दी है!
जयदेव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे

नयी दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली में खेला जाना है। नागपुर टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी और 132 रन से जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त ले ली है. दूसरे टेस्ट मैच से पहले बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को टीम से रिलीज कर दिया है. चयनकर्ताओं ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में जगह दी थी.
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच से ठीक पहले तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को रिलीज करने का फैसला किया है. दिल्ली में खेले जाने वाले दूसरे मैच के लिए चुनी गई टीम में उनका नाम था लेकिन प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पक्की नहीं थी। कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ की सहमति के बाद, रणजी ट्रॉफी फाइनल में सौराष्ट्र के लिए खेलने के लिए जयदेव को रिलीज करने का निर्णय लिया गया।
सौराष्ट्र टीम के कप्तान जयदेव उनादकट ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज में नाम आने के बाद रणजी टीम छोड़ दी थी। अब उनकी टीम ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। 16 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सौराष्ट्र की टीम का मुकाबला बंगाल की टीम से होगा. बीसीसीआई ने इसकी आधिकारिक घोषणा की और इस जानकारी को सभी प्रशंसकों के साथ साझा किया।
Comments are closed.