17 साल की बच्ची से रेप के आरोप में गिरफ्तार क्रिकेटर को मिली जमानत, बोर्ड ने प्लेइंग-11 में दी जगह - News On Radar India

17 साल की बच्ची से रेप के आरोप में गिरफ्तार क्रिकेटर को मिली जमानत, बोर्ड ने प्लेइंग-11 में दी जगह

संदीप लमिछाने जेल से रिहा। नेपाल की टीम में जगह मिली है।

339
नयी दिल्ली: नेपाल के क्रिकेटर संदीप लामिछाने पर पिछले साल रेप का आरोप लगा था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने उन पर बैन भी लगा दिया था। हालांकि, संदीप के लिए अब चीजें साफ होती दिख रही हैं। दरअसल, अब उन्हें नेपाल में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।

करीब 3 महीने जेल में रहने के बाद करीब 1 हफ्ते पहले संदीप लमिछाने को जमानत मिली थी। जेल से बाहर आने के बाद नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने उन पर से प्रतिबंध भी हटा लिया है और उन्हें वापस टीम में शामिल कर लिया है. हालांकि उनके खिलाफ मामला अभी भी चल रहा है। बता दें कि संदीप पर साल 2022 में होटल के कमरे में 17 साल की लड़की से रेप का आरोप है। उन्हें अब नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में खेलने के लिए टीम में शामिल किया गया है। यह सीरीज 14 से 21 फरवरी के बीच खेली जाएगी।

बर्बाद हो जाता मोहम्मद शमी का करियर! रवि शास्त्री ने गुरु मंत्र देकर बचाया; पूर्व कोच ने किया खुलासा

8 सितंबर को नेपाल की एक अदालत ने लामिछाने के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. कोर्ट सूत्रों के मुताबिक, पाटन हाई कोर्ट ने लामिछाने को 2 लाख रुपये के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है. लामिछाने को अक्टूबर में हिरासत में ले लिया गया था।

33 की उम्र में डेब्यू, 3 मैच में ही तबाह कर दिया करियर! 2021 में दुनिया को अलविदा कह दिया

संदीप लमिछाने का करियर
बता दें कि संदीप ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 31 वनडे और 40 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बल्लेबाजी की. इस दौरान उन्होंने क्रमश: 170 और 48 रन बनाए। गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने दोनों फॉर्मेट में 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group