हरियाणा के फतेहाबाद में अफीम की खेती करता पकड़ा गया किसान, गन्ने की आड़ में लगाए थे पौधे - News On Radar India

हरियाणा के फतेहाबाद में अफीम की खेती करता पकड़ा गया किसान, गन्ने की आड़ में लगाए थे पौधे

352
फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक बार फिर एक किसान द्वारा खेत में अफीम की खेती करने का मामला सामने आया है. इस बार नागपुर थाना क्षेत्र के एक किसान के खेत से बड़ी संख्या में अफीम के पौधे मिले हैं. पुलिस ने पौधे उखाड़ कर जब्त कर लिया और किसान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इससे पूर्व 13 फरवरी को बीघड़ क्षेत्र में एक किसान के खेत से अफीम की खेती पाई गई थी।

गन्ने के खेत में अफीम के पौधे रोपे गए थे
जानकारी के अनुसार नागपुर चौकी इंचार्ज चिमनलाल हुकमावली इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे. इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि किसान शेरसिंह अपने खेतों में अफीम की खेती कर रहा है। जिस पर रेड पार्टी तैयार की गई और विद्युत निगम रतिया के एसडीओ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया और जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो पाया कि गन्ने के खेतों में बड़ी संख्या में अफीम के पौधे उगे हुए हैं. पुलिस ने सभी पौधों को उखाड़ कर जब्त कर लिया और आरोपी किसान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हरियाणा में अफीम की खेती पर प्रतिबंध है
इससे पहले जिले के बीघड़ गांव के एक किसान की सरसों की फसल में बड़ी संख्या में अफीम के पौधे मिले थे. हरियाणा में अफीम की खेती प्रतिबंधित है। क्योंकि इसके पौधे से अफीम पोस्ता समेत कई तरह के नशीले पदार्थ भी तैयार किए जाते हैं। वैसे तो अफीम का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है, लेकिन हरियाणा में इसकी खेती प्रतिबंधित है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group