वहीदा रहमान ने 84 साल की उम्र में खरीदी लाखों की नई कार, केक काट कर ऐसे मनाया जश्न - News On Radar India

वहीदा रहमान ने 84 साल की उम्र में खरीदी लाखों की नई कार, केक काट कर ऐसे मनाया जश्न

1,209

Mumbai: हिंदी सिनेमा की एवरग्रीन एक्ट्रेस को कौन नहीं जानता। वह कई शानदार फिल्मों का हिस्सा रहीं। यही नहीं इंडस्ट्री में उन्हें हमेशा बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिला। हालांकि, वह ज्यादातर आइटम नंबर करती थीं। 50 और 60 के दशक में अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय से वहीदा रहमान लोगों के दिलों पर राज करती थीं।

अपनी काबिलियत के बल पर उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी एक अलग मुकाम बनाया। यहां तक की वहीदा रहमान को पद्मश्री और पद्मभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। वहीदा रहमान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से ही सुर्खियों में रही हैं। अभिनेत्री एक बार फिर 84 साल की उम्र में चर्चा में हैं।

दरइसल वहीदा रहमान ने हाल ही में बीएमडब्लू 5 सीरीज की नई कार खरीदी है। उनके गैराज की शोभा अब यह लग्जरी कार भी बढ़ाएंगी। वहीदा ने ये कार मुंबई स्थित BMW के डीलरशिप ली है। वहीदा रहमान की BMW 5 सीरीज M स्पोर्ट ट्रीटमेंट के साथ शानदार ब्लूस्टोन मैटेलिक शेड फिनिश के साथ आई है।

5 सीरीज बीएमडब्ल्यू की सबसे ज्यादा पॉपुलर लग्जरी सेडान में से एक है। यह कार लग्जरी और परफॉर्मेंस दोनों का शानदार कॉम्बिनेशन है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 64.50 लाख रुपये से शुरू होती है और 74.50 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है। इस नई कार के अलावा वहीदा के पास 8th जेनरेशन वाली होंडा एकॉर्ड कार भी है

लग्जरी सैलून ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस को कार की डिलीवरी लेते हुए दिखाई दे रही हैं। उनके साथ उनकी बेटी कश्वी रेखी भी हैं। मां-बेटी की खुशी कार लेते वक्त साफ दिखाई दे रही है। अभिनेत्री ने अपनी नई कार का जश्न केक काट कर मनाया है।

बता दें सिनेमा में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत गुरुदत्त की फिल्म सीआईडी से की थी। इसके बाद प्यासा, गाइड, कागज के फूल, नील कमल, तीसरी कसम, रंग दे बसंती, दिल्ली 6 जैसी फिल्मों में काम किया। अपनी एक्टिंग और डांस से लोगों का दिल जीतने वाली वहीदा रहमान को आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म विश्वरूपम 2 में देखा गया था। फिल्मों से दूर वहीदा रहमान अक्सर अलग-अलग रिएलिटी शो में आए दिन नजर आती हैं।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group