लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू केस: एसएसपी पर कार्रवाई की तैयारी, HC ने दी सरकार को फटकार - News On Radar India

लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू केस: एसएसपी पर कार्रवाई की तैयारी, HC ने दी सरकार को फटकार

180

Chandigarh :  पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल में दिए गए इंटरव्यू के मामले की सुनवाई चल रही है। इस मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पंजाब पुलिस के डीजीपी और गृह सचिव को तत्कालीन एसएसपी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है। एसएसपी पर कार्रवाई न करने को लेकर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि छोटे अधिकारियों को बलि का बकरा न बनाया जाए। कोर्ट ने आदेश दिया कि अगली सुनवाई तक एसएसपी पर कार्रवाई हो, अन्यथा गृह सचिव अदालत में उपस्थित रहें।

इस मामले में पहले ही पंजाब पुलिस के डीएसपी गुरशेर संधू और समर वनीत सहित 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। बिश्नोई के इंटरव्यू ने जेल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। हाईकोर्ट ने आश्चर्य जताया था कि कोई व्यक्ति पुलिस हिरासत में कैसे इंटरव्यू दे सकता है।

पंजाब सरकार ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई थी, लेकिन यह किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मार्च 2023 में डीजीपी ने प्रेस वार्ता में दावा किया कि इंटरव्यू पंजाब में नहीं हुआ था। इसके बाद हाईकोर्ट ने तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया, जिसने अब अपनी रिपोर्ट में एसएसपी पर कार्रवाई की सिफारिश की है।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी वह आरोपी है। बिश्नोई का जेल से इंटरव्यू सामने आने के बाद से यह मामला सुर्खियों में है, और अब हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group