लंगूर की तस्वीरों से बंदरों को भगाएगा 'आगरा रेलवे स्टेशन', लगाए लंगूरों के पोस्टर और कट-आउट - News On Radar India

लंगूर की तस्वीरों से बंदरों को भगाएगा ‘आगरा रेलवे स्टेशन’, लगाए लंगूरों के पोस्टर और कट-आउट

415

आगरा के रेलवे स्टेशनों पर बंदरों का आतंक खत्म करने के लिए अब रेलवे ने स्टेशनों पर लंगूरों की तस्वीरें लगाई हैं। रेलवे का कहना है की देश के अन्य कई जिलों में यह प्रयोग सफल रहा है और उम्मीद है इससे राहत मिलेगी।

आगरा में बंदरों का आतंक कोई नया नहीं है। पर्यटन स्थलों, पुराने शहरी क्षेत्रों और रेलवे स्टेशनों पर बंदरों की भारी भीड़ लोगों को काफी परेशान करती है। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के खाने पीने का सामान छीनने के लिए कई बार बंदर उन्हे काट लेते हैं और बचाव में भागने पर यात्री चोटिल हो जाते हैं। बुधवार को आगरा के राजा की मंडी स्टेशन पर गश्त कर रहे आर पी एफ के दरोगा पर बंदरों ने हमला कर उन्हे घायल कर दिया है।

पीआरओ रेलवे प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया की बंदरों से बचाव के लिए वन विभाग और नगर निगम के साथ मिलकर काम किया जाता है। अभी आगरा के स्टेशनों पर बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए लंगूर की तस्वीरें और उनके आकर के कट-आउट लगाए गए हैं। कई जगहों पर इस प्रयोग का असर अच्छा रहा है और उम्मीद है आगरा में भी बंदरों को भगाने में यह तकनीक कामयाब होगी।

पूर्व में नौकरी पर रखे थे लंगूर: बता दें की रेलवे पूर्व में कांट्रेक्ट पर लंगूरों को नौकरी पर रख चुका है, लेकिन पशुप्रेमी संस्थाओं के हस्तक्षेप के बाद रेलवे को लंगूरों को हटा दिया था। आगरा पुलिस ने भी एसएसपी कार्यालय और पुलिस लाइन में लंगूर रखे थे पर उन्हें भी इन्हे हटाना पड़ा था। वर्तमान में आगरा में तमाम प्राइवेट संस्थान, स्कूल, बैंक और होटलों में लंगूरों को हायर किया जाता है।

टोरेंट ने की थी पहल : आगरा में बंदरों से निजात पाने के लिए टोरेंट पावर ने अपने कार्यालयों पर बंदरों को भगाने के लिए लंगूरों के कटआउट लगाए थे। अभी आगरा नगर निगम अभियान चला कर बंदरों को पकड़ कर उनकी नसबंदी कर उन्हें जंगलों में छोड़ रहा है।

हत्या और लूट जैसी वारदातों को से चुके अंजाम : बता दें की आगरा में बंदर चेन स्नेचिंग, लूट, हत्या, हत्या का प्रयास जैसी कई घटना को अंजाम दे चुके हैं। अभी कुछ समय पहले बंदरों की उछल कूद के चलते बेसमेंट की खुदाई के दौरान दीवार गिरने से मजदूरों की मौत हुई थी। कुछ वर्ष पूर्व बंदर ने एसबीआई बैंक से पैसे निकाल कर ले जा रहे व्यापारी से उसका बैग छीन लिया था और रुनकता में मासूम बच्चे को बुरी तरह घायल कर दिया था।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group