महिला अंडर-19 टी-20 टूर्नामेंट के लिए चंडीगढ़ की टीम लहली रवाना - News On Radar India
News around you

महिला अंडर-19 टी-20 टूर्नामेंट के लिए चंडीगढ़ की टीम लहली रवाना

209

चंडीगढ़ की अंडर-19 महिला टीम 1 अक्तूबर से शुरू होने वाले टी-20 मुकाबलों के लिए शनिवार को रोहतक के निकट लहली रवाना हुई। टीम की कप्तानी गुलनाज ग्रेवाल के हाथों में है। उनका पहला मैच 1 अक्तूबर को सौराष्ट्र के खिलाफ होगा, जबकि 2 अक्तूबर को दूसरा मैच सुल्तानपुर में नागालैंड के साथ होगा। तीसरा मुकाबला 4 अक्तूबर को लहली में विदर्भ के खिलाफ और चौथा मैच 6 अक्तूबर को झज्जर में आंध्र प्रदेश के खिलाफ होगा। टीम का अंतिम लीग मैच 8 अक्तूबर को सुल्तानपुर में तमिलनाडु के विरुद्ध खेला जाएगा।

टीम सदस्य:
गुलनाज ग्रेवाल (कप्तान), आहन वैद्य, दीप्ति वालिया, द्विनिधि संदिल, गनिका बंसल, गीत पाहवा, नवनूर कौर, पारुल सैनी, पूर्वी सिंह, राखी धीर, सिमरनप्रीत कौर, समायरा ठाकुर, तैयशा मनचंदा, तनिष्का राणा, तरुणिका।

सपोर्ट स्टाफ:
प्रीति मेहरा (कोच), मनमीत गिल (मैनेजर), सुजाता (ट्रेनर), नीमा (फिजियो)।

Comments are closed.

Join WhatsApp Group