भारत-इटली संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित संसदीय समूह की बैठक में सांसद मलविंदर सिंह कंग ने लिया भाग - News On Radar India

भारत-इटली संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित संसदीय समूह की बैठक में सांसद मलविंदर सिंह कंग ने लिया भाग

मीटिंग की भूतपूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम और इटली के राजदूत तोमासो जिओर्डानो ने सह-अध्यक्षता की.

54

नई दिल्ली (एस ए एस नगर): श्री आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य सरदार मलविंदर सिंह कंग ने भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई दिल्ली में आयोजित भारत-इटली संसदीय समूह की बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री  पी. चिदंबरम ने की, जबकि इटली की ओर से भारत में इटली के राजदूत महामहिम  तोमासो जिओर्डानो ने प्रतिनिधित्व करते हुए बैठक का नेतृत्व किया।

बैठक के दौरान भारत और इटली के बीच संबंधों को और सुदृढ़ बनाने तथा संसदीय स्तर पर संवाद और सहयोग बढ़ाने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर नैनीताल से लोकसभा सांसद अजय भट्ट और उत्तर प्रदेश से लोकसभा सांसद  करण भूषण सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक में भारतीय सांसदों और इटली के राजदूत की भागीदारी ने दोनों देशों के बीच निरंतर संवाद और आपसी सहयोग के महत्व को रेखांकित किया। (लोक संपर्क विभाग के इनपुट सहित )

Advertisements
You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Join WhatsApp Group