बड़े स्टार्स की फिल्में क्यों हो रही हैं छोटी फिल्मों के आगे फेल? ट्रेड एक्सपर्ट ने खोला बॉक्स ऑफिस का राज - News On Radar India

बड़े स्टार्स की फिल्में क्यों हो रही हैं छोटी फिल्मों के आगे फेल? ट्रेड एक्सपर्ट ने खोला बॉक्स ऑफिस का राज

249

इस साल बड़े सितारों से सजी बड़ी बजट की फिल्मों के मुकाबले छोटे बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। आखिर क्या वजह है कि जहां बड़े सितारों की फिल्मों का जादू फीका पड़ रहा है, वहीं कम चर्चित कलाकारों वाली फिल्में धूम मचा रही हैं? इस आर्टिकल में जानिए, क्यों बड़े बजट की फिल्मों से ज्यादा छोटे बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हो रही हैं।

      HighLights

  1. 2024 में नहीं चला बड़े स्टार्स का जादू
  2. अक्षय और जॉन भी स्त्री 2 से हारे
  3. थिएटर्स में फिल्में न चलने की ये है वजह

स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। कोरोना से पहले के दौर में सितारों के नाम पर दर्शक सिनेमाघरों की ओर खिंचे चले आते थे। फिल्म चाहे उम्मीदों पर खरी न उतरे, लेकिन शुरुआती तीन दिन हाउसफुल जाते थे, जिससे फिल्म की लागत आसानी से निकल जाती थी। मगर अब हालात बदल चुके हैं।

इस साल अजय देवगन, अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम जैसे बड़े सितारों की फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रहीं। इसके विपरीत, ‘आर्टिकल 370’, ‘श्रीकांत’, ‘मुंज्या’, और ‘स्त्री 2’ जैसी छोटे बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुईं।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group