पाकिस्तान जाने के लिए 290 सिख श्रद्धालु शिरोमणि कमेटी कार्यालय से 21 जून को रवाना होंगे - News On Radar India
News around you

पाकिस्तान जाने के लिए 290 सिख श्रद्धालु शिरोमणि कमेटी कार्यालय से 21 जून को रवाना होंगे

महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर 290 श्रद्धालुओं को मिले वीजा, 12 श्रद्धालुओं के वीजा नहीं लगे

1

​अमृतसर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि (बरसी) के अवसर पर पाकिस्तान भेजे जाने वाले जत्थे के लिए 290 श्रद्धालुओं को वीजा प्राप्त हुए हैं। यह जत्था 21 जून की सुबह शिरोमणि कमेटी के मुख्य कार्यालय से पाकिस्तान के लिए रवाना होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए धर्म प्रचार कमेटी के सचिव स. गुरिंदर सिंह मथरेवाल ने बताया है कि महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के संबंध में गुरुद्वारा श्री डेरा साहिब लाहौर में होने वाले समागमों में शामिल होने के साथ-साथ पाकिस्तान स्थित अन्य गुरुधामों के दर्शन के लिए 302 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा लगवाने के लिए भेजे गए थे। इनमें से 290 श्रद्धालुओं को वीजा मिल गए हैं, जबकि दिल्ली स्थित पाकिस्तान दूतावास द्वारा 12 श्रद्धालुओं को वीजा जारी नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि यह जत्था विभिन्न गुरुधामों के दर्शन के बाद 29 जून को महाराजा रणजीत सिंह के पुण्यतिथि समागमों में भाग लेने के उपरांत 30 जून को वापस भारत लौटेगा।
​उन्होंने कहा कि श्रद्धालु वीजा लगे हुए पासपोर्ट 20 और 21 जून को शिरोमणि कमेटी के कार्यालय से प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि जिन श्रद्धालुओं के वीजा नहीं लगे हैं, उनके सीरियल नंबर: 33, 66, 67, 68, 76, 131, 143, 144, 145, 151, 291 और 292 हैं।       (हरमिंदर नागपाल  की  रिपोर्ट )

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Join WhatsApp Group