पटियाला के राजेन्द्रा अस्पताल में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला, रेजिडेंट डॉक्टरों में आक्रोश - News On Radar India

पटियाला के राजेन्द्रा अस्पताल में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला, रेजिडेंट डॉक्टरों में आक्रोश

258

पटियाला: राजेन्द्रा अस्पताल के लेबर रूम में एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। घटना 12 सितम्बर की रात की है, जब महिला डॉक्टर ड्यूटी पर तैनात थी। आरोप है कि एक ईसीजी टेक्नीशियन ने महिला डॉक्टर को अनुचित ढंग से छूने की कोशिश की।

पीड़ित महिला डॉक्टर ने मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने भी अस्पताल प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अक्षय सेठ, उपाध्यक्ष डॉ. रमनदीप सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. नृप जिंदल और महासचिव डॉ. मिलन प्रीत ने डायरेक्टर प्रिंसिपल को पत्र लिखकर इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि अस्पताल में सुरक्षित और सम्मानपूर्ण कार्य माहौल आवश्यक है। एसोसिएशन ने प्रशासन से मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

इस घटना ने अस्पताल के कर्मचारियों और डॉक्टरों में आक्रोश पैदा कर दिया है और अस्पताल प्रशासन पर जल्द और सख्त कदम उठाने का दबाव बढ़ गया है।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group