पंजाब में लखबीर लंडा गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार - News On Radar India

पंजाब में लखबीर लंडा गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार

रंगदारी मांगने के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी घायल…

159

तरनतारन: तरनतारन पुलिस और आतंकी लखबीर लंडा गैंग के 3 बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस दौरान दो आरोपी कुलदीप सिंह लड्डू और यादविंदर सिंह यादा घायल हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार बदमाशों ने चोहला साहिब के एक डॉक्टर से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। बाद में इसे घटाकर 50 लाख कर दिया। पुलिस ने जानकारी मिलने पर आरोपियों को घेर लिया। पूछताछ में पता लगाया जाएगा कि डॉक्टर का नंबर और फिरौती की योजना किसने बनाई।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group