दोबारा रिलीज हुई 'तुम्बाड' ने की जबरदस्त कमाई, मेकर्स की स्ट्रेटेजी से हुआ कमाल - News On Radar India

दोबारा रिलीज हुई ‘तुम्बाड’ ने की जबरदस्त कमाई, मेकर्स की स्ट्रेटेजी से हुआ कमाल

255

2018 में रिलीज हुई इंडियन सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में शुमार ‘तुम्बाड’ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने के बाद अब थिएटर्स में भी कमाल कर दिखाया है। पहली रिलीज में केवल 575 स्क्रीन्स पर स्लीपर हिट रही ‘तुम्बाड’ को उतनी ऑडियंस नहीं मिली थी, जितनी इसकी बेहतरीन कहानी, कैमरा वर्क और विजुअल इफेक्ट्स के लिए मिलनी चाहिए थी।

हालांकि, ओटीटी पर आने के बाद ‘तुम्बाड’ एक कल्ट फिल्म बनकर उभरी और इसकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी। इसी लोकप्रियता को भुनाने के लिए मेकर्स ने 6 साल बाद इसे फिर से थिएटर्स में रिलीज करने का फैसला किया, जोकि बेहद सफल साबित हुआ। शुक्रवार को दोबारा रिलीज हुई ‘तुम्बाड’ ने शानदार बिजनेस किया है, और इसके ऑरिजिनल रिलीज के आंकड़े जल्द ही पीछे छूटने वाले हैं।

मेकर्स की यह रणनीति फिल्म के प्रति नए दर्शकों को थिएटर्स तक खींच लाने में कामयाब रही है। ‘तुम्बाड’ का कैमरा वर्क, विजुअल्स और यूनिक कहानी बड़े पर्दे पर फिर से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group