दुष्कर्म के बाद नाबालिग को किया आग के हवाले, अस्पताल में मौत; आरोपी गिरफ्तार - News On Radar India

दुष्कर्म के बाद नाबालिग को किया आग के हवाले, अस्पताल में मौत; आरोपी गिरफ्तार

204

आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में शनिवार को एक 20 साल के युवक ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे आग के हवाले कर दिया था। इस घटना के बाद लड़की का इलाज राजीव गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में जारी था लेकिन रविवार की सुबह लड़की ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

डिजिटल डेस्क, तिरुपति। आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में शनिवार को एक युवक ने एक 16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फिर लड़की को आग के हवाले कर दिया था। जिसके बाद लड़की का इलाज राजीव गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में जारी था लेकिन रविवार की सुबह लड़की ने दम तोड़ दिया

आरोपी जक्कला विग्नेश, जिसकी उम्र करीब 20 साल है, ने जंगल में एक सुनसान जगह पर इस अपराध को अंजाम दिया। उसे शनिवार रात को गिरफ्तार किया गया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group