जालंधर में मुठभेड़: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के तीन गुर्गे गिरफ्तार - News On Radar India

जालंधर में मुठभेड़: गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के तीन गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस की गोलीबारी में एक आरोपी घायल, 6 पिस्तौल और कारतूस बरामद...

204

जालंधर: जालंधर पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के तीन गुर्गों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में 15 राउंड की गोलीबारी की, जिससे एक आरोपी घायल हो गया।

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के आदेश पर पुलिस टीम ने गैंग के सदस्यों को पकड़ने के लिए एक स्थान पर छापा मारा। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिससे पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों से 6 पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ फिरौती, हथियार तस्करी और ड्रग तस्करी के आरोप हैं। पुलिस ने गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group