जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में घुसपैठ कर रहे दो आतंकी ढेर, AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद - News On Radar India

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में घुसपैठ कर रहे दो आतंकी ढेर, AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

269

राजौरी: जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सतर्क सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना के जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया और उनके पास से दो AK-47 राइफल्स, एक पिस्तौल और अन्य हथियार बरामद किए।

आतंकियों की घुसपैठ नाकाम

सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने एक पोस्ट में बताया कि खुफिया एजेंसियों और पुलिस की सूचना के आधार पर 8 और 9 सितंबर की रात लाम सेक्टर में घुसपैठ विरोधी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान दो आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया और उनके पास से दो AK-47 राइफल्स, एक पिस्तौल और अन्य हथियार बरामद किए गए।

सर्च ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ के बाद सेना ने इलाके में रोशनी की और पूरी रात सतर्क निगरानी रखी। सुबह होते ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर से शुरू हो रहे विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट हैं।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group