चंबा, हिमाचल में एक साथ खड्ड में गिरी दो गाड़ियां....... - News On Radar India

चंबा, हिमाचल में एक साथ खड्ड में गिरी दो गाड़ियां…….

.....कई लोग थे सवार, ग्रामीण रेस्क्यू में जुटे

303

चंबा: (न्यूज ऑन राडार संवाददाता)   हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां कल्हेल चंबा रोड पर कल्हेल नामक स्थान पर दो गाड़ियों के एक साथ क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मची हुई है।

फिलहाल, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है कि वाहनों में कुल कितने लोग सवार थे और हादसे कैसे पेश आया है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
साथ ही हादसे के बारे में पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। हादसे के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। लोग वाहनों में फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू और बचाव करने में जुटे हुए हैं।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group