चंडीगढ़ तमिल संगम ने जरूरतमंद बच्चों में साइकिल्स, बुक्स, स्टेशनरी आइटम्स और शूज बांटे - News On Radar India
News around you

चंडीगढ़ तमिल संगम ने जरूरतमंद बच्चों में साइकिल्स, बुक्स, स्टेशनरी आइटम्स और शूज बांटे

1

चंडीगढ़ :– चंडीगढ़ तमिल संगम  आज  भारती भवन, चंडीगढ़ में अपने 11वें वार्षिक “विद्या दानं” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। चंडीगढ़ तमिल संगम के जनरल सेक्रेटरी एस पी राजशेखरन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ट्राईसिटी के विभिन्न स्कूलों के 650 जरूरतमंद बच्चों को स्टेशबरी आइटम्स, बुक्स, शूज एंड बाईसाइकिल्स का वितरण किया गया। इस अवसर पर जे एम बालामुरुगन- आई ए एस. मुख्य अतिथि थे।                                                                                                                                         जनरल सेक्रेटरी एस पी राजशेखरन ने बताया कि चंडीगढ़ तमिल संगम एक प्रतिष्ठित संस्था है, जो पिछले 56 वर्षों से सामाजिक सेवा तथा अपनी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। चंडीगढ़ तमिल संगम विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से सामुदायिक कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है तथा क्षेत्रीय सीमाओं से परे सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज चंडीगढ़ तमिल संगम द्वारा 650 जरूरतमंद बच्चों को “विद्या दानं” समारोह के तहत लाभान्वित किया गया है।  जिससे उन्हें आत्मविश्वास एवं प्रेरणा के साथ अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

मुख्य अतिथि जे एम बालामुरुगन ने कहा कि चंडीगढ़ तमिल संगम समाज के लिए एक नेक कार्य कर रहा है। उन्होंने “विद्या दानं” पहल के माध्यम से वंचित बच्चों में शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि के बच्चों की शिक्षा का समर्थन करके राष्ट्र निर्माण के प्रति आपके समर्पण को देखकर बहुत खुशी होती है।                     (रोशनलाल शर्मा की रिपोर्ट)

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Join WhatsApp Group