गाजियाबाद में जूस में पेशाब मिलाने के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार - News On Radar India

गाजियाबाद में जूस में पेशाब मिलाने के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार

369

गाजियाबाद:  के लोनी बॉर्डर इलाके में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। खुशी जूस कॉर्नर के मालिक आमिर खान पर आरोप है कि वह जूस में पेशाब मिलाकर ग्राहकों को परोस रहा था। इस मामले ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकानदार और उसके नाबालिग साथी को हिरासत में लिया।

घटना की जानकारी देते हुए एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस को जूस में पेशाब मिलाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो जांच के दौरान एक बड़ी बोतल बरामद की गई, जिसमें कथित तौर पर पेशाब भरा हुआ था। इसे जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।

लोगों के बीच इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने दुकानदार को पकड़कर उसकी पिटाई भी की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के दौरान किसी ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस घटना के पीछे कोई गहरी साजिश है या फिर यह दुकानदार की व्यक्तिगत हरकत थी।

(बाइट भास्कर वर्मा, एसीपी)

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group