कोलकाता डॉक्टर केस: न्याय की मांग में PGI डॉक्टरों की पेन डाउन हड़ताल, एक घंटे का प्रदर्शन - News On Radar India

कोलकाता डॉक्टर केस: न्याय की मांग में PGI डॉक्टरों की पेन डाउन हड़ताल, एक घंटे का प्रदर्शन

253

कोलकाता मेडिकल कॉलेज केस: न्याय की मांग में PGI डॉक्टरों की पेन डाउन हड़ताल

कोलकाता मेडिकल कॉलेज में पिछले महीने एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से डॉक्टर लगातार इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। एक महीने बीत जाने के बावजूद न्याय न मिलने के कारण चंडीगढ़ PGI के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सोमवार सुबह आठ बजे से 1 घंटे की पेन डाउन हड़ताल का ऐलान किया है।


रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन का कहना है कि कोलकाता में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने ऑल इंडिया रेजिडेंट एंड जूनियर डॉक्टर ज्वाइंट एक्शन फोरम के साथ एकजुटता दिखाने के लिए यह प्रदर्शन किया।
देशभर में न्याय की मांग और डॉक्टरों की एकजुटता दिखाने के उद्देश्य से इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। कोर्ट की सुनवाई के एक दिन पहले पीजीआई के डॉक्टरों ने काले बैच पहनकर ड्यूटी करने का निर्णय लिया है और सुबह आठ से नौ बजे तक पेन डाउन हड़ताल कर विरोध जताया।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group