कंगना की बेटी फिल्म करेगी या राजनीति सलमान का तंज.. - News On Radar India

कंगना की बेटी फिल्म करेगी या राजनीति सलमान का तंज..

नेपोटिज्म पर सवाल के जवाब में सलमान खान ने कंगना रनौत पर कसा तंज बोले उसे कुछ और करना पड़ेगा….

237

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। गुरुवार को मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कंगना रनौत पर तंज कस दिया। दरअसल, एक पत्रकार ने सलमान से रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सवाल किया, लेकिन सलमान ने गलती से इसे कंगना से जोड़ दिया और चौंकते हुए पूछा, “कंगना की बेटी आ रही है?” जब पत्रकार ने बताया कि सवाल रवीना की बेटी को लेकर था, तो सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा, “अब कंगना की बेटी आएगी तो फिल्म करेंगी या राजनीति?”

गौरतलब है कि कंगना रनौत अक्सर बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर मुखर रही हैं और उन्होंने कई मौकों पर स्टार किड्स को लेकर बयान दिए हैं। सलमान के इस बयान के बाद चर्चा तेज हो गई कि क्या यह कंगना पर कटाक्ष था। बातचीत के दौरान जब रिपोर्टर ने नेपोटिज्म के मुद्दे पर सलमान की राय पूछी, तो उन्होंने कहा, “हर कोई किसी ना किसी की मदद से आगे बढ़ता है। अगर मेरे पिता सलीम खान मुंबई नहीं आते, तो शायद मैं आज खेती कर रहा होता।”

बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद पर चल रही बहस को लेकर सलमान ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में हर किसी को अपनी कड़ी मेहनत और टैलेंट के दम पर आगे बढ़ना पड़ता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि स्टार किड्स को लॉन्च होने में आसानी जरूर होती है, लेकिन उन्हें टिके रहने के लिए दर्शकों को प्रभावित करना पड़ता है। हालांकि, सलमान ने कंगना रनौत की बयानबाजी पर कोई सीधा कमेंट नहीं किया, लेकिन उनके लहजे से ऐसा लग रहा था कि वे कहीं ना कहीं कंगना के बार-बार किए जाने वाले नेपोटिज्म के दावों पर चुटकी ले रहे थे।

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज में देख रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि सलमान ने कंगना के बॉलीवुड विरोधी बयानों पर परोक्ष रूप से तंज कसा है। हालांकि, कंगना की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group