आयुर्वेदिक उपचार से कोविड संक्रमण में कमी...... - News On Radar India

आयुर्वेदिक उपचार से कोविड संक्रमण में कमी……

....शोध से मिले सकारात्मक परिणाम

352

वाराणसी: आईएमएस बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में विशेषज्ञों के शोध से पता चला है कि आयुर्वेदिक औषधियों के उपयोग से कोविड-19 मरीजों के वायरल लोड में कमी आई है, एलोपैथी दवाओं की तुलना में। इस शोध के परिणाम अगस्त 2024 में प्रकाशित एक पत्रिका में शामिल किए गए हैं।

शोध में आयुर्वेद संकाय के प्रो. पीएस ब्याडगी के नेतृत्व में ईएनटी, न्यूरोलॉजी और अन्य विभागों के डॉक्टरों ने भाग लिया। 240 कोविड-19 मरीजों को तीन समूहों में बांटकर अलग-अलग उपचार विधियों का परीक्षण किया गया।
प्रो. ब्याडगी ने बताया कि दो समूहों को एलोपैथी दवाओं के साथ आयुर्वेदिक औषधियां दी गईं, जबकि तीसरे समूह को केवल एलोपैथी दवाएं दी गईं। 15 दिन के उपचार के बाद, आयुर्वेदिक औषधियों के साथ इलाज कि ए गए मरीजों को तेजी से सुधार और अस्पताल से जल्दी छुट्टी मिली, और किसी भी मरीज में कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं देखा गया।
आयुर्वेदिक औषधियों जैसे शिरीषादी क्वाथ, संजीवनी वटी, पंचगव्य घृतग्रैन्यूल्स और शुंठी से मरीजों में सूखी खांसी, सांस की तकलीफ और भूख लगने के लक्षणों में तेजी से सुधार हुआ।

शोध टीम में शामिल लोग:
प्रो. परमेश्वरप्पा एस. ब्याडगी (प्रमुख अन्वेषक)
डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी
डॉ. मीना कुमारी
डॉ. विश्वंभर सिंह
डॉ. सुनील कुमार मिश्रा
वैद्य सुशील कुमार दुबे
डॉ. अश्विनी कुमार चौधरी
डॉ. आरएन चौरसिया
डॉ. नम्रता जोशी
डॉ. हितेश जानी
डॉ. राजीव मिश्रा

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group