अमिताभ बच्चन ने KBC में सुनाया मजेदार किस्सा, 'कल्कि 2898 AD' पर ग्रैंडकिड्स ने कसा ताना - News On Radar India

अमिताभ बच्चन ने KBC में सुनाया मजेदार किस्सा, ‘कल्कि 2898 AD’ पर ग्रैंडकिड्स ने कसा ताना

246

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के सीजन 16 में एक कंटेस्टेंट के साथ दिलचस्प बातचीत के दौरान अपने परिवार से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया। शो के दौरान अमिताभ ने बताया कि उनकी इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ को लेकर उनके ग्रैंडकिड्स (पोते-पोतियों) ने कैसे मजाक उड़ाया। इस मजाक को सुनकर परिवार खूब हंसा, और यह किस्सा अब केबीसी की ऑडियंस को भी खूब गुदगुदा रहा है।

हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट त्रिशूल चौधरी के साथ अमिताभ बच्चन की इस दिलचस्प बातचीत ने शो में एक हल्का और मनोरंजक माहौल बना दिया। हिंदी सिनेमा के महानायक जब अपने स्टाइल में किस्से सुनाते हैं, तो शो में सवालों की गंभीरता के बीच भी हंसी-मजाक का दौर चलता रहता है। अमिताभ की इस किस्सागोई ने शो की ऑडियंस को भी खूब एंटरटेन किया।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group