बच्चों को साहित्य के प्रति प्रेरित किया जाना चाहिए - पार्षद श्रीमती प्रेमलता - News On Radar India
News around you

बच्चों को साहित्य के प्रति प्रेरित किया जाना चाहिए – पार्षद श्रीमती प्रेमलता

नवां पंध, नई सोच संस्था और विश्व पंजाबी प्रचार सभा द्वारा स्कूली बच्चों में पंजाबी भाषा के प्रति रुचि जगाने का प्रयास

1

चंडीगढ़ (पंजाब): नवां पंध , नई सोच संस्था और विश्व पंजाबी प्रचार सभा के संयुक्त तत्वावधान में पंजाब भर के स्कूली बच्चों को पंजाबी भाषा में कविताएँ और कहानियाँ लिखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस आयोजन में विभिन्न स्कूलों के बच्चे, उनके अध्यापक और अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा रचित उत्कृष्ट कविताओं और अन्य रचनाओं का पंजाबी संकलन “बाल कवि क्यारी” नामक पुस्तक के रूप में जारी किया गया। इस अवसर पर बच्चों और उनके प्रेरक अध्यापकों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में चंडीगढ़ की पार्षद श्रीमती प्रेमलता ने शिरकत की। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को साहित्य के प्रति प्रेरित किया जाना चाहिए, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें।

विशेष अतिथियों में चेयरमैन खादी सेवा संघ के के शारदा, प्रेम विज, प्रिंसिपल बहादुर सिंह गोसल, बलविंदर कौर शेरगिल, पी.टी.सी. चैनल से हनवंत सिंह, राजेश राय, और मलकीत सिंह सैनी, सुरजीत सिंह धीर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बखूबी से‌ हरदीप कौर विर्क ने किया।यह प्रोग्राम सेक्टर 43 के कम्यूनिटी सेंटर में आज हुआ।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को मातृभाषा पंजाबी से जोड़ना और उसमें सृजनात्मक लेखन को बढ़ावा देना था। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।           (संवाददाता रोशनलाल शर्मा की रिपोर्ट)

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Join WhatsApp Group