टीबी डेथ ऑडिट समिति की समीक्षा बैठक आयोजित - News On Radar India
News around you

टीबी डेथ ऑडिट समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

70

चंबा : जिला चंबा में टीबी डेथ ऑडिट समिति की समीक्षा बैठक शुक्रवार  दिनांक 17 जुलाई  को उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (ADM) चंबा  अमित मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ जालम भारद्वाज ने बताया कि बैठक के दौरान जिले में टीबी से हुई मृत्यु के प्रत्येक मामले की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेषज्ञों द्वारा मृत्यु के कारणों, उपचार के दौरान आई चुनौतियों तथा समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा की गई।
अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीबी रोगियों की नियमित निगरानी, समय पर जांच एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए, ताकि टीबी से होने वाली मृत्यु दर में कमी लाई जा सके तथा टीबी मुक्त चंबा के लक्ष्य को प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सके।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी चंबा डॉ कविता महाजन जिला क्षय रोग अधिकारी चंबा, पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के विशेषज्ञ चिकित्सक, स्वास्थ्य खंडों के खंड चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।                              (विशेष संवाददाता स्वर्ण दीपक रैना)

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group