चम्बा के उन्नत किसान महाराज सिंह की मेहनत, प्रयोगों और सफलता के चर्चे चारों ओर - News On Radar India

चम्बा के उन्नत किसान महाराज सिंह की मेहनत, प्रयोगों और सफलता के चर्चे चारों ओर

177

चम्बा :  क्या आप महाराज सिंह बिजलवान जी जो गांव साहू में रहते हैं जानते हैं ?  महाराज सिंह जी बिजलवान एक उन्नत किसान हैं जो लगातार मेहनत कर नए नए प्रैक्टिकल करते हैं ।
इतनी मेहनत करते हैं कि आप हैरान हो जाओगे।
1. उन्होंने कीवी को लगाया,
2. उन्होंने हल्दी लगाई।
3. कीवी के साथ और भी फसलें लगाकर नया तरीका अपनाया।
4. चंबा में हमारी जानकारी अनुसार उन्होंने पहली बार सफेद मूसली लगभग एक बीघा में लगा दी। जो एक अत्यंत सफल प्रयोग है। सफेद मूसली की फसल बहुत अच्छी चल रही है।
5. उन्होंने स्टीविया लगाया।
6. पिपरमेंट लगाया।
7. साथ में पॉल्ट्री फार्म भी खोला।
हमारे लिए उनके साथ कुछ समय बिताने का अवसर एक आत्मीयता से भरा समय था। हमने उनके खेत में लगी सफेद मूसली को देखा। उनके द्वारा लगाई गई कीवी को देखा। सेब के पौधों को देखा।सबसे बड़ी बात है महाराज सिंह जी बिजलवान की वो सभी धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं। सादा जीवन है।
पारंपरिक फसलें मक्की वा गेहूं भी लगाते हैं। ताजी सब्जियां भी उगाते हैं समय समय पर प्रशिक्षण भी लेते हैं।
जय हो ऐसे किसानों को जो अपनी अलग ही पहचान बना रहे हैं।      (                                                                                                                                                                                                                                  हिमाचल प्रदेश स्थित प्रमुख संवाददाता) स्वर्णदीपक रैना की रिपोर्ट) 

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group