कैथल में बाइक चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार - News On Radar India

कैथल में बाइक चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार

19 जून को चोरी हुई बाइक बरामद, आरोपी को भेजा जेल……

245

कैथल :- कैथल में बाइक चोरी के एक मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 19 जून 2023 को कसान गांव निवासी विनोद कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बाइक सरकारी अस्पताल कैथल से चोरी हो गई थी। इस मामले में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था।कैथल में बाइक चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार
एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम ने आरोपी अंकुश को गिरफ्तार किया। आरोपी सजूमा निवासी है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली।

Advertisements
You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group