ब्लॉगिंग की दुनिया में कदम रखीं सुनीता आहूजा
News around you

ब्लॉगिंग की दुनिया में कदम रखीं सुनीता आहूजा

फराह खान ने कहा- 'मोस्ट एंटरटेनिंग बीवी'

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पहला ब्लॉग टीजर…..

58

सुनीता आहूजा इंस्टाग्राम पर अपने पहले ब्लॉग का टीजर शेयर करती हुईं।मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अब ब्लॉगिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पहले ब्लॉग का टीजर भी साझा किया है।

कोरियोग्राफर फराह खान ने सुनीता के इस अनफिल्टर्ड अंदाज को सराहा और अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, “मोस्ट एंटरटेनिंग बीवी”।

टीजर की शुरुआत बैकग्राउंड में “बीवी नंबर 1” गाने से होती है, और इसके बाद सुनीता अपने ब्लॉग का इंट्रोडक्शन देती हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “बीवी नो.1 अब आ चुकी है”, जो उनके फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है।

सुनीता का ये कदम सोशल मीडिया और बॉलीवुड फैंस के बीच काफी चर्चा में है और उनके ब्लॉग के कंटेंट को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

You might also like

Comments are closed.

Join WhatsApp Group